Jeeman | Rajasthani Recipes, Cooking, Food and recipe inspiration

Recipe, Rajasthani Recipe, food, indian recipes, dinner, sandwich, malai kofta, samosa, chicken biryani, dosa, pav bhaji, cake recipe, waffle, biryani recipe, veggie recipe, bloody mary, lentils palak paneer, dal makhcini, paneer tikka, sambar pav bhaji recipe, chicken curry, dhokal, fried rice, cake, chicken, sabji, biryani, khichdi

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

साबूदाना बड़ा-Sabu Dana Bada

साबूदाना बड़ा-Sabu Dana Bada 

साबूदाना बड़ा एक बहुत ही स्वादिस्ट व्यंजन है जो आप नास्ते के रूप में बना सकते है लेकिन इसे हम त्योहारों ,उपवास के दोरान बी बना सकते है साबूदाना बड़ा बनाने में बहुत आसन है इसे हम घर पे बना सकते है द्यचलिए आज हम इसे घर पर बनाते है

साबूदाना बड़ा-Sabu Dana Bada
साबूदाना बड़ा-Sabu Dana Bada 

सामग्री (2 लोगो के लिए)




  • साबूदाना - 1 कप
  • आलू - 4 उबले हुए
  • मूंगफली के दाने - आधा कप
  • हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरा धनियां - 2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - तलने के लिये


विधि -

साबूदाना को धो कर 4-5 घंटे के लिये भिगो दीजिये.

मूंगफली के दानो को थोड़े से घी में डालकर भून लीजिये और दरदरा पीस लीजिये.

आलू को उबालिये और छीलकर बारीक तोड़ लीजिये.


भीगे हुए साबूदाने से अतिरिक्त पानी को निकाल दीजिये. फिर एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, उबला आलू, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है. इसके छोटे छोटे गोले बना लीजिये

अब एक कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये. साबूदाने के बने हुए मिश्रण का एक गोला लेकर दबा के चपटा करके गरम तेल में डालिये, एक बार में 3-4 वड़े ही कढ़ाई में डालिये नहीं तो वो आपस में चिपक जाते है साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये.

तले हुए वड़े किसी प्लेट में पेपर नैपकिन के ऊपर निकाल लीजिये. इसी तरह सारे वड़े बनाकर तल लीजिये

आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये या पुदीने की चटनी के साथ खाइए और खिलाइए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Badam Pista Roll

Badam Pista Roll मिठाईयां वह भी शुगर फ्री  Badam Pista Roll बादाम और पिस्ता एनर्जी के लिए एक बेहतर विकल्प है। देखते हैं एनर्जी से भरपूर ...