किनोवा उपमा
किनोवा में भरपूर फाइबर होने से यह कॉलेस्टो्रल को कम करके और उर्जा प्रदान करने मे उपयोगी है। इसमें आयरन व अमीनो एसिड भी होता है।
सामग्री
एक कप किनावा, ऑलिव ऑयल ,आधा कप स्वीट कॉर्न, मटर, प्याज, टमाटर , हरी मिर्च, अजवाइन, काली मिर्च,राई-जीरा व नमकबनाने की विधि
सबसे पहले किनावा को धोकार 5 से 10 मिनट तक भिगो कर रखें। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें। और उसमें किनोवा और नमक डाल कर 15 मिनट के लिए पकने दें।एक दूसरा पैन लें और उसमें मध्यम आच पर तेल गर्म करे। इसमें राई-जीरा और सभी बारीक कटी हुई सब्जियों को डाल कर पकने दे। अब इसमें नमक , काली मिर्च, अजवाइन डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसमें उबला हुआ किनोवा और स्वीट कॉर्न डाल कर अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट तक पकने दें। गरमा-गरम किनोवा उपमा को सॉस और चटनी के साथ सर्व कर सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें