अंजीर खजूर स्टफ्ट रोल
खजूर में मौजूद फाईबर से दिल सेहतमंद बनता है। पाचन ठीक रहता है। अंजीर वजन घटाता है। अडिडयां मजबूत करता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है।
सामग्री
15-20 खजूर , 10-12 अंजीर, 20-20 नग काजू, बदाम और पिश्ता (सभी बारीक कटे हुए)
बनाने की विधि
खजूर के बीज निकाल कर टुकडे करके मिक्सी में पीस लें अब अंजीर को थोडे से पानी में भिगों कर रखे और फिर पानी निकाल कर उसे भी बारीक पीस लें दोनों मिश्रण को मिला कर आटे की तरह गूंध लें। अगर यह पेस्ट गीला लग रहा है तो इसमें थोडा काजू का पाउडर मिलाकर भी पेस्ट को टाइट कर सकते है। अब मिश्रण को हाथों में लेकर एक एक इंच के टुकडे करें और सिलिंड्रिकल आकार देकर उसे बीच में उंगलियों से दबाकर बारीक कटे हुए काजू, बादाम पिस्ते के मिश्रण को चम्मच से स्टफ करे। इस प्रकार स्वादिष्ट और हेल्दी स्टफ रोल बनाएं इसको हर उम्र के लोग खा सकते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें