आलमंड कोकोनट बॉल्स
रोजाना एक निश्चित मात्रा में मेवों का किसी भी रूप में सेवन आपको तंदरूस्त रखने में मदद करता है।सामग्री
दूध- आधा लीटरनारियल- 2 कप कसा हुआ कच्चा,
कंडेन्स्ड मिल्क- आधा कप
बादाम चूरा- आधा कप
कटे हुए बादाम- 1 बडा चम्मच
मिल्क पाउडर- 2 बडे चम्मच और
नारियल का बुरादा- आधा कप
बनाने का तरीका
दूध उबाल लें फिर इसमें कसा हुआ कच्चा नारियल डालकर हल्की आंच पर पकांए।दूध सूखने लगे तो कंडेस्ड मिल्क, बादाम चूरा और मिल्क पाउडर मिलाकर लगातार चलाते हुए भूनें।
मिश्रण कडाही के किनारे छोड़ने लगे तो चूल्हे से उतारकर नारियल बूरादा मिलाए।
थोडा ठंडा होने पर गोल आकार देकर बॉल का बना लें।
हर बॉल के ऊपर कटे हुए बादाम लगा दे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें