सोडा रहित पोह-उड़द डोसा
चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होने से ज्यादा ऊर्जा मिलती है व दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है। इसमें सामग्री के रूप में 3 कप चावल, 1 कप उडद दाल, 1/4 कप पोहा, 1/2 कप दही, नमक और तेल की जरूरत होती है।
बनाने की विधिचावल उडद दाल धोकर दही में भिगो दें। 3-4 घंटे बाद दोनों सामग्री साथ पीस लें पिसी सामग्री का गाढ़ा घोल बना लें। नमक डालकर मिलाएं 8-10 घंटे खमीर उठने के लिए रख दें खमीर उठने पर घोल को अच्छे से हिलाने के बाद आब रोटी सेंकने वाले गर्म तवे पर थोडा सा तेल लगा कर घोल मोटा-मोटा फैला दें। इस ढंक कर कम आंच पर नीचे से सुनहरा होने तक पकनें दें। फिर इस हल्का सा तेल लगाकर पलट कर सुनहरा सेंके लें इसे नारियल चटनी के साथ परोसें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें